Select Your Language

Topic Name : Academic

Sub-Topic Name: Pedagogy & TLM

Title :

Teacher’s Name: Hemlata Gupta

Topic : Academic (Pedagogy & TLM)

पूर्व की स्थिति

"निपुण भारत मिशन" कक्षा 3 तक के बच्चों में 2026–27 तक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त करने पर केंद्रित है, जिसमें गणित को खेल–आधारित और दैनिक जीवन से जोड़कर सिखाने पर विशेष जोर दिया गया है।

हमने अक्सर देखा है, कि बच्चों में भाषा की अपेक्षा गणित से अधिक भय होता है। वह गणित को कठिन समझते हैं अतः बच्चों में रटने के बजाय गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न हो और आगे चलकर बच्चे गणित को बोझिल और कठिन न समझे और गणित से न डरें इसलिए मैंने इस गणित के निपुण पिटारे (नवाचार) का निर्माण किया।

क्रियान्वयन

इसके लिए मैंने मिठाई के खाली डिब्बे जो कि शादी, विवाह में मिलते हैं उनसे यह निपुण पिटारा बनाया है, जिसमें  कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल के ढक्कनो से निपुण पिटारे के टूल्स को बनाया है। यह शून्य निवेश नवाचार है। इसे आकर्षक और रोचक बनाने के लिए सजावट के लिए कुछ रंगीन कागज, बर्थडे कार्ड्स, पुराने कैलेंडर के अंक और रंगों का प्रयोग किया है।

इस निपुण पिटारे पर मैंने कोल्ड ड्रिंक के ढक्कनों पर एक से नौ तक की संख्या लिखी है। इस में ऐसे 1–9 तक की गिनती लिखे हुए बहुत से ढक्कनों का प्रयोग किया जाता है ,जिनसे बच्चों को खेल– खेल में गणित को सरल तरीके से सीखने में जिज्ञासा उत्पन्न होने लगी। इसके साथ ही इसमें मैंने जादूगर के पपेट का प्रयोग किया है । इस निपुण पिटारे में जादूगर की कहानी के माध्यम से बच्चों में रुचि बनाते हुए गणित का जादू दिखाया जाता है।

प्रभाव –

इस गणित के जादुई निपुण पिटारे से बच्चों को निपुण बनाने एवं गणित को रुचिकर बनाने में मैने सफलता हासिल की।
यह गणित का जादुई निपुण पिटारा कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए उपयोगी है। गणित के इस जादुई निपुण पिटारा से कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की 25 निपुण दक्षताओं को प्राप्त किया जा सकता है। इस पिटारे से बच्चों को दैनिक जीवन में गणित की स्थानीयमान समझ बनाने में मदद मिली। इसके माध्यम से प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों ने गिनती, शून्य की अवधारणा खेल–खेल में सीख गए, साथ ही अंकों के स्थानीय मान, साधारण जोड़, घटाओ भी सरलता से सीखे। साथ ही बड़ी कक्षाओं में इसके द्वारा गुणा, भाग, अंकों से शब्दों में लिखना, शब्दों से अंक में लिखना, संख्याओं का विस्तारित रूप, छोटी–बड़ी संख्या, आरोही–अवरोही क्रम,
आगे–पीछे और मध्य की संख्या आदि पढ़ाने में सहायता मिली।

सकारात्मक परिणाम –

1. इस निपुण पिटारे का परिणाम यह रहा कि प्रथम फेरे में ही हमारा विद्यालय निपुण विद्यालय बन गया।

2. यह नवाचार SCERT द्वारा पंचम राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित हुआ है।

3. अलीगढ़ कार्यक्रम में पधारे माननीय मुख्य मंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के सम्मुख बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अपने इस पिटारे की प्रस्तुति करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

4. मिशन प्रेरणा के अंतर्गत जनपद के उत्कृष्ट स्कूलों का एक संग्रह तैयार किया गया है, जिसका नाम है "सजते स्कूल सवरते बच्चे"। जिसमें 22 विद्यालयों का चयन किया गया, इन 22 उत्कृष्ट विद्यालयों में लोधा ब्लॉक से हमारे विद्यालय प्रा0वि0 मुकंदपुर का भी चयन हुआ।